Monday, 11 November 2024

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस/ National Education Day

 भारत में प्रतिवर्ष आज के दिन (11 नवंबर) को नेशनल एजुकेशन डे यानी की राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के पहले एजुकेशन मिनिस्टर मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती होती है।

केवी एनटीपीसी रामगुंडम मे राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर पुस्तकालय में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गयाI







मौलाना अबुल कलाम आज़ाद या अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन (11 नवंबर1888 - 22 फरवरी1958) एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान थे। वे कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। भारत की आजादी के बाद वे एक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक पद पर रहे। वे महात्मा गांधी के सिद्धांतो का समर्थन करते थे। खिलाफत आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 1923 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे कम उम्र के प्रेसीडेंट बने। वे 1940 और 1945 के बीच कांग्रेस के प्रेसीडेंट रहे। आजादी के बाद वे भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के रामपुर जिले से 1952 में सांसद चुने गए और वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री बनेI







1 comment: